पाकिस्तानी सिंगर Rahat Fateh Ali Khan हुए गिरफ्तार, फॉर्मर मैनेजर ने दर्ज कराई थी शिकायत
Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की मुसीबत बढ़ गई। दरअसल, दुबई एयरपोर्ट से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि उनके एक्स मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद इस मामले में एक्शन लेते हुए दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिंगर के खिलाफ दुबई के अलावा अन्य शहरों में कानूनी मामले दर्ज कराए हैं।
बता दें कि, राहत फतेह अली खान बीते कुछ दिनों अपने संगीत कार्यक्रमों के लिए दुबई पहुंचे हुए थे। इसके बाद वह जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो दुबई पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से पता चला कि राहत ने कुछ महीने पहले ही एक विवाद के बाद अहमद को बर्खास्त कर दिया था. इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी कहा कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राहत फतेह अली खान का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो। इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जब वह अपने नौकर को पीटते हुए नजर आए थे। लेकिन बाद में सिंगर ने इस मामले में सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में सिंगर पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप भी लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications