एक साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं राहा कपूर, रणबीर और आलिया ने लिया ये बड़ा फैसला
Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर से ज्यादा इस समय उनकी बेटी राहा कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। एक साल की राहा ने अभी से सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। लोग इंटरनेट पर राहा कपूर की तस्वीरें और वीडियोज सर्च करते नजर आते हैं।
राहा कपूर की पॉपुलैरिटी
इन दिनों राहा कपूर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होने लगी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। एक साल की राहा का चेहरा जब से लोगों के सामने रिवील हुआ है तब से वह बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं।

राहा कपूर करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं
इतना ही नहीं अब खबर आ रही है कि राहा कपूर छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से एक बहुत ही स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है, जिसके बाद वह करोड़ों की मालकिन बन जाएंगी।
पापा-मम्मी देंगे राहा को करोड़ों का तोहफा
खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला गिफ्ट में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने इस नए घर को कृष्णा राज बंगला नाम दिया है। अब कपल अपने नए घर में जाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
काफी समय से तैयार हो रहा है बंगला
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए बंगले पर अक्सर जाते रहते हैं। बीते दिन दोनों नीतू कपूर के साथ घर में चल रहे काम का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान घर की बालकनी में रणबीर कपूर और नीतू कपूर खड़े नजर आए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कुछ दिनों पहले से ही इस बंगले को बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। राहा के पैदा होने के बाद इस घर का काम तेजी से पूरा होने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications