दादी नीतू को देख खुशी से झूम उठी राहा, चिट-चैट करती हुई आई नजर, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
Raha Kapoor Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अब दोनों पैरेंट्स बन चुके हैं। अक्सर कपल की लाडली राहा कपूर की वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में पूरा परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान राहा ने फैंस का ध्यान खींचा।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में वेकेशन पर जाते हुए देखा गया। दोनों अपनी बेबी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान राहा अपनी मां आलिया की गोद में नजर आई। वहीं आलिया की सास नीतू कपूर सबको ड्रॉप करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। तभी वहां राहा अपनी दादी को देखकर एक्साइटेड हो गई।

राहा के वायरल हो रहे इस वीडियो में नीतू कपूर अपनी पोती पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं। दादी को देखने के बाद राहा खुश हो जाती हैं और आलिया की गोद में वह उछलने लगती है। इसके बाद वह दादी तो नहीं कह पाती लेकिन अपनी क्यूट सी भाषा में नीतू कपूर से चिट-चैट करती हुई नजर आईं।
नीतू कपूर और राहा की ये बातचीत करते हुए क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। राहा की प्यारी सी हंसी देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आलिया की बेटी पूरी ऋषि कपूर पर गई है।' एक ने लिखा, 'ये कितनी ज्यादा प्यारी है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इसकी हंसी बिल्कुल डॉल जैसी है।'
बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर को एक्ट्रेस ने अपनी क्यूट सी बेटी राहा को जन्म दिया। अब वह जल्द ही दो साल की होने वाली है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के साथ फोटोज शेयर करती रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?












Click it and Unblock the Notifications