'मैं हमेशा चर्च जाती हूं' क्या गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने बदल लिया धर्म? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया सच
Ragini Khanna: 'ससुराल गेंदा फूल' और 'भास्कर भारती' में अपने किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना फेक न्यूज का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है।
गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का ये पोस्ट कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। एक्ट्रेस ने उसके कुछ देर बाद एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह हिंदू हैं और उन्होंने कोई ईसाई धर्म नहीं अपनाया है। अब रागिनी ने सामने आकर बताया कि यह पोस्ट फर्जी थी और उन्होंने कोई अन्य धर्म नहीं अपनाया है।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान रागिनी ने कहा, ''एक एक्टर के तौर पर हमें ज्यादा सावधान रहना होगा, इस घटना से मैंने यही सबक सीखा है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मैं अपने फैन्स के पोस्ट दोबारा पोस्ट कर रही हूं। मेरा मानना है कि मैं आज जो कुछ भी हूं अपने फैंस की वजह से हूं। उनके पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पेज पर दोबारा पोस्ट करके मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। लेकिन, यह नहीं सोचा था कि यह कोई मुद्दा बन जाएगा। मेरी पहचान पर सवाल उठाए जाएंगे।''
रागिनी खन्ना ने आगे कहा कि, 'एक फैन ने फर्जी पोस्ट बनाया, जिसमें मैं ईसाई धर्म को अपनाते हुए दिखाई गई हूं. पोस्ट के साथ मुझे टैग किया गया. फिर उसने मेरे साथ साझेदारी करने की अनुमति मांगी. मैं अपनी गलती मानती हूं. उसने कुछ वक्त बाद, वह फेक पोस्ट शेयर की, जिसमें मैं धर्म-परिवर्तन पर बात कर रही हूं। ये पोस्ट पूरी तरह से फेक है फिलहाल मैंने इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी है।'
रागिनी खन्ना ने यह भी कहा कि, मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं मैं ईसाई धर्म में भी विश्वास रखती हूं और एक दशक से अधिक समय से हर रविवार को चर्च जाती हैं। लेकिन साफतौर पर कहना चाहूंगी कि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैंने अपना धर्म बदल लिया है। मैं पूरी तरह से हिंदू हूं और मेरे लिए मानवता सबसे बड़ा धर्म है और यह हमेशा ऐसा ही रहेगा।" रागिनी को हाल ही में अपनी चचेरी बहन आरती सिंह की शादी में देखा गया था। वह शादी की रस्मों में हिस्सा लेती नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications