'किल' फेम राघव जुयाल को मिली साल की सबसे बड़ी फिल्म, जान लीजिए कैसा होगा किरदार!
King Update: शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग शुरू हो गई है। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी हैं। उनका इस फिल्म से थिएट्रिकल डेब्यू हो रहा है। इस शूटिंग को अभी तक शाहरुख खान नहीं जुड़े हैं। लेकिन इस में अब दो और नए लोगों की एंट्री हो गई है। अभी तक फिल्म की कास्ट में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और अभय वर्मा शामिल थे।
पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, फिल्म किंग की कास्टिंग बहुत ही अच्छे से की गई है। मेकर्स ने फिल्म में हर एक्टर को अच्छे से चुना है। फिल्म में कास्टिंग के से पहले मेकर्स ने अपने स्तर पर कई मीटिंग्स की हैं। जिसके बाद उन्होंने कास्टिंग फाइनल की है। एक्टर सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान और सुहाना के साथ मुंबई में शूटिंग चालू कर दी है।

सोर्स ने आगे बताया कि किल फेम राघव जुयाल फिल्म में काफी अहम रोल निभाने जा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की सीरीज में भी काम किया है। जो जून में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा था, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने पठान में साथ काम किया है। दोनों अब किंग में साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही किंग को यशराज यूनिवर्स के स्टैंडर्ड से भी ऊंचा ले जाने की प्लानिंग में हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ अभी भी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वो फ्लोर से पहले फिल्म को कागज में अच्छे से उकेरना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप दो देशों में होगी। फिलहाल इसकी शुरुआत 2025 जून में होगी। फिल्म के विजुअल्स पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। वो दर्शकों को बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications