Parineeti Chopra से शादी के बाद कैसे बदल गई राघव चड्ढा की जिंदगी? बोले- 'मुझे बेहतर जीना सिखाया'
Raghav-Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की। 24 सितंबर को दोनों ने उदयपुर में रॉयल अंदाज में शादी की थी। आए दिन सोशल मीडिया पर कपल रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने बताया कि परिणीति के आने से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए।
आजतक से बातचीत के दौरान राघव चड्ढा ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'परिणीति के आने से वह काफी खुश हैं। राघव ने कहा, शादी के बाद मेरी जिंदगी से काफी हद तक स्ट्रेस खत्म हो चुका है। उन्होंने मुझे बेहतर तरीके से जीना सिखाया। मैं बहुत खुश हूं परिणीति को अपना जीवन साथी बनाकर।'

राघव चड्ढा ने आगे कहा, 'पहले के मुताबिक जिंदगी कई मायनों में अब बदल चुकी है। जब आप बेचलर होते हो तो जिंदगी में काफी स्ट्रेस होता है। शादी से पहले दिन की शुरुआत अखबार पढ़कर और तनाव भरे फोन कॉल्स से होती थी। लेकिन अब सुबह उठकर पहले एक घंटा मैं ध्यान करता हूं। जो कि एक पॉजिटिव बदलाव है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मेरी जिंदगी में परिणीति आईं।'
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि, 'इंसान जिंदगी में शादी केवल एक ही बार करता है तो क्यों ना वह अच्छे से की जाए। परिणीति के आने से मेरी जिंदगी संवर सी गई है।' बता दें कि, इससे पहले परिणीति चोपड़ा से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या वह राजनीति में कदम रखेंगी। एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, 'हम दोनों अपनी फील्ड के बारे में जानते हैं मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता और ना ही राघव को बॉलीवुड के बारे में। हम दोनों ऐसे ही खुश हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं भविष्य में कभी राजनीति में जाऊंगी।'
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल 13 मई 2023 को दोनों ने दिल्ली में सगाई कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इसके बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई। जिसमें दोनों के खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications