Raghav Chadha Caste: क्या है राघव चड्ढा की जाति? कौन-सा धर्म मानते हैं? पत्नी परिणीति की कास्ट पर भी उठे सवाल
Raghav Chadha Caste: देश की राजनीति में इन दिनों बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चा थी कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वह भारतीय जनता पार्टी का रुख कर सकते हैं और आज यानी 24 अप्रैल 2026 को ऐसा हुआ भी।
राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का किया ऐलान
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इस्तीफे और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने देश की राजनीति में अचानक ही हलचल मचा दी है। राघव चड्ढा ने खुद ऐलान किया कि वह आप पार्टी से नाराज चल रहे हैं और 2/3 सांसदों के साथ भाजपा का दामन थाम रह हैं और उन्होंने इस बड़े बयान के बाद ही बीजेपी ज्वाइन कर लिया।

आप को लेकर नाराज चल रहे थे राघव चड्ढा
-हाल ही में आम आदमी पार्टी के भीतर हुए कुछ फैसलों के बाद राघव चड्ढा की नाराजगी खुलकर सामने आई है। राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने और बोलने का पर्याप्त अवसर न मिलने को लेकर उन्होंने असंतोष जताया था। एक बयान में उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी ही पार्टी में चुप करा दिया गया, जिससे ये साफ संकेत मिला कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
-अपने हालिया बयान में राघव चड्ढा ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय से महसूस हो रहा था कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी और इसे संभावित बड़े फैसले की ओर इशारा माना जा रहा था। उनके इस रुख के बाद पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर भी सवाल उठने लगे थे।
राघव की निजी जिंदगी को लेकर बढ़ी लोगों की दिलचस्पी
-राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोगों की दिलचस्पी अब राघव चड्ढा की पर्सनल लाइफ की ओर भी बढ़ गई है। खासकर उनकी जाति और धर्म को लेकर इंटरनेट पर सर्च तेजी से बढ़ा है और लोग उनके बैकग्राउंड को जानने की कोशिश कर रहे हैं।
-फिलहाल राघव चड्ढा के इस बयान के बाद से लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। इसी बीच लोग गूगल पर राघव चड्ढा की जाति और धर्म की चर्चा कर रहे हैं।
क्या है राघव चड्ढा की जाति?
-राघव चड्ढा पंजाबी खत्री परिवार से आते हैं और उनकी जाति को खुखरायन (Khukhrain) बताया जाता है, जो पंजाबी खत्रियों का एक वर्ग है। चड्ढा, मुख्य रूप से पंजाब और भारत के उत्तरी क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक हिंदू और सिख पंजाबी खत्री उपनाम और समुदाय है। ये एक सामान्य और उच्च जाति मानी जाती है, जो पारंपरिक रूप से व्यापार और वाणिज्य से जुड़ी रही है।
-चड्ढा समुदाय 16वीं शताब्दी से पंजाब के इतिहास से जुड़ा है और ये भारतीय समाज में एक प्रमुख उपनाम है। चड्ढा पंजाबी खत्री जाति से आते हैं। वह खत्री जनजाति के अंतर्गत ही माने जाते हैं, जो ऐतिहासिक रूप से प्रशासनिक और व्यावसायिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। ये सरनेम हिंदू और सिख दोनों समुदायों में पाया जाता है।
-ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार इस सरनेम की उत्पत्ति 16वीं शताब्दी में पंजाब क्षेत्र से हुई मानी जाती है। कुछ मान्यताएं ये भी बताती हैं कि ये चादर शब्द से संबंधित हो सकता है, जो आदर का प्रतीक है। ये पारंपरिक रूप से व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
कौन सा धर्म मानते हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा हिंदू धर्म (सनातन धर्म) का पालन करते हैं। उन्होंने स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताया है और परिणीति चोपड़ा के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनका जन्म पंजाबी खत्री (खुखरायन जाति) परिवार में हुआ था। सितंबर 2023 में सनातन धर्म को लेकर उठे विवाद के दौरान, उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह सनातन धर्म के अनुयायी हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
क्या है राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा की जाति?
परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी हिंदू खत्री (Punjabi Hindu Khatri) परिवार में हुआ है। 'चोपड़ा' खत्री समुदाय का उपनाम है, जो मुख्य रूप से भारतीय पंजाब और हरियाणा में निवास करते हैं। वह एक पारंपरिक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications