न्यूड सीन को लेकर ट्रोलिंग झेल रहीं राधिका ने शेयर की हद दर्जे की बोल्ड तस्वीरें, अंतर्वस्त्रों में आईं नजर

मुंबई, 24 अगस्त: राधिका आप्टे हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही हैं। उनकी कई साल पहले आई फिल्म 'पार्च्ड' के कुछ न्यूड सीन को लेकर उनको कई दिनों तक काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे बायकॉट भी ट्रेंड कराया गया। इस सबके बीच राधिका ने एक बार फिर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। राधिका ने व्हाइट कलर के टू पीस में अपना फोटो शेयर किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है।

राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की

राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की

राधिका आप्टे ने अपने नए फोटोशूट से दो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के टू पीस में दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करतेउन्होंने कैप्शन में उल्लू का एक इमोजी बनाया है। राधिका का ये हॉटअवतार सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स लगातार उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

राधिका को झेलना पड़ी थी ट्रोलिंग

राधिका को झेलना पड़ी थी ट्रोलिंग

राधिका आप्टे की 2015 में आई फिल्म पार्च्ड में उन्होंने आदिल हुसैन के साथ बोल्ड सीन किए थे। एक सीन में आदिल हुसैन और राधिका अतंरंग दिखे थे। इस सीन को लेकर मीडिया में उस समय भी काफी चर्चा रही थी। बाद में भी कई बार इसको लेकर आदिल और राधिका से सवाल होते रहे हैं। हाल ही में इस सीन के की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ और समाज के लिए गलत संदेश देने वाले कहते हुए इसका विरोध किया गया। ट्विटर पर एक्ट्रेस को बोल्‍ड सीन के लिए इस तरह ट्रोल किया गया।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका आप्टे

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका आप्टे

राधिका आप्‍टे ने फिल्‍म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ करियर शुरू किया था। साल 2015 उनके लिए कमाल का रहा था, इस साल राधिका 8 फिल्‍मों में नजर आई थीं। 'बदलापुर' और 'माझी' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब तारीफें मिली हैं। उनको एक्टिंग के लिए कई ईनाम भी मिल चुके हैं। कई वेबसीरीज में भी उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+