Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मन करता मुक्का मार दूं' ये एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी मां, प्रेग्नेंसी का पता चलने पर नहीं थी खुश

Radhika Apte Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी इस साल दिसंबर में होने वाली है। राधिका अपनी शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं ऐसे में उन्होंने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी का अनुभव साझा किया।

राधिका आप्टे ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह कभी भी मां नहीं बनना चाहती थीं। यहां तक कि उन्हें इस गुड न्यूज को किसी के साथ साझा करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब पहली बार प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। वह दो हफ्ते तक खुद को समझाती रहीं कि प्रेग्नेंट नहीं है।

Radhika Apte

राधिका आप्टे ने खुलासा कि उन्होंने और उनके पति ने मिलकर कभी बच्चा ना करने की प्लानिंग की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं 5 रात तक सोई नहीं थी। तीसरे ट्राइमेस्टर में मुझे इंसोमेनिया हो गया था और मैं कई दिनों तक सो नहीं पाई। लोग मुझे कहते थे कि खुश होना चाहिए कि बच्चे आने वाला है। लेकिन मेरा मन करता था कि उसे पंच मार दूं जोर का। मुझे इतनी दिक्कतें हो रही थी और लोग कह रहे थे मैं खुश रहूं।'

राधिका आप्टे ने बताया कि प्रेग्नेंसी उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव है। उनका कभी भी मन नहीं था कि बच्चे को जन्म दें। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'प्रेग्नेंसी हर किसी के लिए आसान नहीं है। किसी की बहुत अच्छी प्रेग्नेंसी होती है तो किसी के लिए ये बहुत मुश्किल है। मैं झूठ नहीं बोलूंगी मेरे लिए काफी ज्यादा मुश्किल है। खासतौर से मानसिक रूप से खुद को तैयार करना।'

राधिका आप्टे ने ये भी खुलासा किया कि जब उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो खुद को तैयार करने में काफी वक्त लगा था। उनके लिए ये जर्नी काफी ज्यादा मुश्किल है। बावजूद इसके उनके पति ने इसमें एक्ट्रेस को काफी सपोर्ट किया। बता दें कि, राधिका आप्टे की प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला जब वह इवेंट में शामिल हुईं और जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन और कम्पोजर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+