एयरोब्रिज में घंटो फंसी रही राधिका आप्टे, बिना पानी और टॉयलेट के हुई बुरी हालत, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
Radhika Apte: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रादिखा आप्टे ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस को उनकी चिंता हो रही है। अपने पोस्ट ने राधिका आप्टे ने बताया कि वह कुछ अन्य यात्रियों के एयरोब्रिज फंस गई हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके चलते अब कई सेलिब्रिटी भी उन्हें लेकर परेशान हैं।
राधिका ने सबसे पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ मौजूदा सभी यात्री भी काफी परेशान हैं। यात्रियों की भीड़ में बहुत से बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरा पोस्ट में बताया कि किस तरह उड़ान भरने से पहले एयरोब्रिज में उन्हें बंद कर दिया गया।

राधिका आप्टे ने अन्य यात्रियों के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि, 'मैं ये पोस्ट कर आप सबको बताना चाहती हूं कि आज सुबह 8.30 बजे मेरी फ्लाइट थी लेकिन अब 10.50 हो गए हैं और अभी तक फ्लाइट बोर्डिंग नहीं हुई। मगर फ्लाइट कर्मियों ने हमें कहा कि वह बोर्ड कर रहे हैं। ये कहकर उन्होंने हम सभी यात्रियों को एयरोब्रिज में डालकर लॉक कर दिया। कुछ यात्री ऐसे हैं जिनके साथ छोटे बच्चे हैं और कई बुजुर्ग भी हैं। जो कि एक घंटे से ज्यादा समय से यहां बंद हैं। सिक्योरिटी दरवाजे नहीं खोल रही और स्टाफ को कोई अंदाजा नहीं है।'
राधिका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'ये बात साफ है कि क्रू ने अभी तक बोर्डिंग नहीं की है। पहले वाले क्रू को बदला जा रहा है। लेकिन उसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं है। मैंने जैसे तैसे इनकी एक फीमेल स्टाफ से बात की तो पता चला कि कोई समस्या नहीं है और कोई देर नहीं होगी। मगर मैं अभी भी अंदर बंद हूं और हमे सिर्फ इतना बताया गया कि यहां 12 बजे तक बंद रहने वाले हैं।'
राधिका ने अपने पोस्ट के आखिर में बताया कि एयरोब्रिज में बंद लोगों के पास ना पानी है और ना ही वाशरूम की सुविधा। उन्होंने स्टाफ पर तंज कसते हुए लिखा, 'थैंक्स फॉर राइड।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। उनके साथ हुई इस घटना पर कुछ लोग गुस्सा दिखा रहे हैं। वहीं कुछ सेलिब्रिटी मजाकिया अंदाज में राधिका आप्टे को कह रहे हैं कि मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर ऐसा होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications