Radhika Apte Birthday: राधिका आप्टे के पास नहीं है वेडिंग फोटो, जानिए कौन हैं उनके पति और कैसे हुई मुलाकात?
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे जानी मानी एक्ट्रेस हैं। शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली राधिका आप्टे आज यानी 9 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
मुंबई, 7 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस को चैलेंजिंग रोल्स करना बेहद पसंद है। राधिका हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का जन्म 7 सितंबर 1985 को वेल्लोर में हुआ था। आज राधिका आप्टे का 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

राधिका आप्टे का फिल्म करियर
राधिका ने साल 2005 में शाहिद कपूर के साथ 'वाह, लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में राधिका का रोल छोटा था लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई फिल्म 'शोर इन द सिटी' से मिली। एक्ट्रेस को जितनी पहचान ओटीटी से मिली उतनी उनको फिल्मों से नहीं मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह उसको लेकर ज्यादा मीडिया के सामने बात करना नहीं पसंद करती।

राधिका आप्टे की लव लाइफ
अब जब बात राधिका आप्टे की पर्सनल लाइफ की हो रही है तो आपको बता दें कि साल 2012 में उनकी शादी ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी इस शादी को मीडिया के सामने काफी समय बाद ऑफिशियल किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका आप्टे की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं हैं।

राधिका आप्टे के पास नहीं है शादी की तस्वीर
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर की लव लाइफ की कहानी काफी दिलचस्प है। राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे को दिए में बताया था कि, जब उनकी शादी बेनेडिक्ट से हुई थी तो वह तस्वीरें क्लिक करना भूल गई थी। अब इसके पीछे भी एक और खास वजह है।

'हम सब नशे में थे और इसलिए...'
राधिका ने शादी की तस्वीरें नहीं होने पर बात करते हुए कहा, 'जब 10 साल पहले मेरी और बेनेडिक्ट की शादी हुई, तो हम तस्वीरें लेना ही भूल गए। हमने डू इट योरसेल्फ वाली थीम पर शादी की थी, जिसमें खाना हमने खुद बनाया और अपने दोस्तों की मौजूदगी में नॉर्दन इंग्लैंड में शादी कर ली। हमारे आधे दोस्त फोटोग्राफर थे, लेकिन शादी की तस्वीरें किसी ने क्लिक नहीं की। हम सब नशे में थे और इसलिए मेरे पास शादी की कोई तस्वीर नहीं है, जो एक तरह से अच्छी बात है।'

राधिका आप्टे का वर्कफ्रंट
वहीं राधिका आप्टे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'फॉरेंसिक' में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की। अब वह जल्द ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications