'मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी', Raaz की 'चुड़ैल' रातोंरात कहां हुईं गायब? आजतक नहीं चला पता, क्या हुआ उनके साथ?
Raaz Malini Sharma: बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे दस्तक देते हैं। कुछ स्टार्स पहली ही फिल्म से आसमान छू लेते हैं, तो कुछ समय के साथ गुमनामी में खो जाते हैं। एक ऐसी ही एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में 'चुड़ैल' बनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। लोगों को फिल्म के हर सीन पर कांपने के लिए मजबूर कर दिया था।
'राज' की 'भूतनी' मालिनी शर्मा की कहानी
इस एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और उनका नाम रातोंरात चमक उठा था लेकिन फिर अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। कहां गईं किसी को पता नहीं चल पाया। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राज' की 'भूतनी' मालिनी शर्मा हैं।

मालिनी शर्मा ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
-मालिनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत ग्लैमर वर्ल्ड से की थी। मॉडलिंग की दुनिया में उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्दी ही उन्हें पहचान दिला दी थी। 90 के दशक के आखिर और साल 2000 की शुरुआत में मालिनी शर्मा म्यूजिक एल्बम्स में नजर आती थीं।
-मालिनी शर्मा ने सावन में 'लग गई आग', 'क्या सूरत है', 'रांझर' और 'कितनी अकेली' जैसे पॉपुलर वीडियो सॉन्ग्स में काम किया था। इन गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी और वह युवा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर फेस बन गई थीं।
फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में की थी धमाकेदार एंट्री
-साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'राज' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में मालिनी शर्मा ने 'चुड़ैल' का किरदार निभाया था। बड़े पर्दे पर उनका रहस्यमयी और डरावना अंदाज दर्शकों को चौंका गया था।
-फिल्म 'राज' में उनके साथ बिपाशा बसु और डिनो मोरिया लीड रोल में नजर आए थे। जहां बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की जोड़ी चर्चा में रही, वहीं मालिनी शर्मा का नेगेटिव शेड वाला किरदार भी खूब पसंद किया गया था। पहली ही फिल्म से मालिनी शर्मा ने ये साबित कर दिया था कि वह सिर्फ ग्लैमरस चेहरा नहीं बल्कि दमदार स्क्रीन प्रेजेंस रखने वाली कलाकार हैं।
रातों रात कहां गायब हो गई थीं मालिनी शर्मा?
-फिल्म 'राज' की सफलता के बाद माना जा रहा था कि मालिनी शर्मा के पास मूवीज की लाइन लग जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'राज' के बाद उन्हें महेश भट्ट की फिल्म 'गुनाह' ऑफर हुई थी। इस फिल्म में भी डिनो मोरिया लीड रोल में थे।
-कहा जाता है कि मालिनी शर्मा ने कुछ समय तक इस फिल्म की शूटिंग भी की थी लेकिन अचानक उन्होंने मूवी से किनारा कर लिया। बाद में इस प्रोजेक्ट में बिपाशा बसु की एंट्री हुई। फिल्म 'गुनाह' छोड़ने के बाद मालिनी शर्मा ने न सिर्फ बॉलीवुड से दूरी बना ली बल्कि लाइमलाइट से भी खुद को अलग कर लिया।
-एक ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद मालिनी शर्मा का इंडस्ट्री से यूं अचानक गायब हो जाना आज भी फैंस को हैरान करता है। जहां उनके साथ काम करने वाले कलाकार बॉलीवुड में एक्टिव हैं, वहीं मालिनी ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर निजी जिंदगी को प्राथमिकता दी।
किसी को नहीं है मालिनी शर्मा की खबर
हालांकि मालिनी शर्मा कहां हैं और क्या कर रही हैं इसके बारे में किसी को कोई सटीक जानकारी नहीं है। कोई भी उनके बारे में सही से नहीं जानता है। वह इवेंट्स या फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आती हैं। आज के डिजिटल समय में वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। वह बेहद लो-प्रोफाइल लाइफ जीना पसंद करती हैं।
क्यों खास है मालिनी शर्मा की कहानी?
-मालिनी शर्मा की कहानी बॉलीवुड के उस पहलू को उजागर करती है, जहां सफलता की गारंटी भी लंबे करियर के बारे में कुछ सही से नहीं कह सकती। एक सुपरहिट फिल्म, जबरदस्त पहचान और शानदार शुरुआत के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया।
-फिल्म राज की चुड़ैल का वो खौफनाक चेहरा आज भी दर्शकों को याद है। भले ही मालिनी शर्मा ने कम काम किया हो लेकिन एक फिल्म से उन्होंने जो छाप छोड़ी है, वह आज भी कायम है।












Click it and Unblock the Notifications