आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीते 5 गोल्ड मेडल, बढ़ाया देश का गौरव, एक्टर ने कही ऐसी बात
R Madhavan Son Gets Medals For India: आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आर माधवन के बेटे वेदांत ट्रेंड कर रहे हैं।

R Madhavan Son Gets Medals For India: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले आर माधवन न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बहुत अच्छे पिता भी हैं जिन्होंने हमेशा अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दी है और उसका सपोर्ट किया है। आर माधवन हमेशा से ही अपने बेटे वेदांत के स्पोर्ट्स करियर को जमकर सपोर्ट करते आए हैं। आपको बता दें कि आर माधन का बेटा वेदांत फिल्म इंडस्ट्री से दूर खेल में अपने हुनर से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वेदांत को स्वीमिंग में चैंपियन हैं और वह लगातार अपने पिता के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
आर माधवन के बेटे ने बढ़ाया देश का मान
जानकारी के अनुसार आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आर माधवन के बेटे वेदांत ट्रेंड कर रहे हैं। पिता आर माधवन ने अपने बेटे की इस अचीवमेंट के लिए उन्हें बधाई देने के साथ एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
स्वीमिंग चैंपियन हैं आर माधवन के बेटे वेदांत
आपको बता दें कि वेदांत ने हाल ही में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। उनके पिता हआर माधवन ने अपने ट्विटर हैंड पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वेदांत भारत का राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वो अपनी मां सरिता बिरजे के साथ दिखाई दे रहे हैं। देखें पोस्ट-
वेदांत ने जीता गोल्ड मेडल
आर माधवन ने बेटे वेदांत की फोटोज को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले हैं। ये इवेंट मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआलालांपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी भी हैं।
फैमिली को पूरा समय देते हैं आर माधवन
आर माधवन के बेटे की इस सफलता के लिए फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनको बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि आर माधवन अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी फैमिली को भी पूरा समय देते हैं। आर माधवन सोशल मीडिया पर अपने बेटे वेदांत के अलावा अपने परिवार वालों की फोटोज शेयर करते रहते हैं। फिलहाल आर माधवन साउथ की कई फिल्मों की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications