3 Idiots: शूटिंग से पहले नशे में धुत्त थे आमिर खान, R Madhavan-शरमन जोशी, इस एक्टर का था प्लान
3 Idiots: आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमारी हिरानी ने किया था। इस फिल्म के कई ऐसे सीन है जिसने फिल्म को फैंस के लिए यादगार बना दिया। हाल ही में आर माधवन ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने फिल्म 3 इडियट्स को याद किया। एक्टर ने बताया कि फिल्म में एक शराब पीने वाला सीन था। जिसमें तीनों किरदारों को नशे की हालत में दिखाया गया था। आर माधवन ने बताया कि उसे शूट करने के लिए तीनों ने असल में शराब पी थी।

बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए आर माधवन ने कहा कि, 'इस सीन को शूट करने के लिए आमिर खान ने आइडिया दिया था कि नशे वाले सीन में कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे पता लगे कि आप नशे में हैं। आपको असल में पीनी चाहिए और ऐसे व्यवहार करना चाहिए जैसे की सबकुछ नॉर्मल है।'
आर माधवन ने आगे बताया कि आमिर खान के इस आइडिया के बाद उन्होंने प्लान किया कि वह तीनों सीन के लिए शराब पीएंगे। एक्टर ने कहा, 'हम 9 बजे शूटिंग करना चाहते थे, इसलिए आमिर ने एक योजना बनाई। 8 बजे तक हम शराब पीना शुरू कर देंगे। लेकिन जब सीन की बात आई तो हम लाइनें बोलने में घँटो लग रहे थे। हमें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि बेंगलुरु की ठंडी हवा नशे में अलग प्रभाव डालेगी।'
आर माधवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म शैतान रिलीज हुई। जिसमें उन्होंने अजय देवगन की बेटी का वशीकरण किया। फिल्म में जैसा आर मारधवन उससे कहते वह वैसा करती रहती। फैंस एक्टर के इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। आर माधवन के नेगेटिव रोल ने फैंस का दिल जीत लिया। यही वजह है कि फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications