'पुष्पा' फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार, लिव इन में रहने वाली महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल और फिर जो किया.....
Pushpa Actor Jagadeesh Pratap Bandari Arrested: तेलुगू सिनेमा इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि एक्टर जगदीश प्रताप ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म 'पुष्पा-द राइज' में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव की भूमिका में नजर आए थे। एक्टर जगदीश प्रताप पर एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
'पुष्पा' फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल के एक्टर जगदीश प्रताप एक जूनियर महिला आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उसी महिला ने गत 29 नवंबर 2023 को सुसाइड कर लिया था। मृत महिला के परिवार वालों ने उसकी मौत के लिए जगदीश प्रताप को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत और जांच के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने 'पुष्पा' फेम एक्टर को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मृत महिला भी एक एक्ट्रेस थीं और उन्होंने कुछ तेलुगू शॉर्ट फिल्मों में काम किया था।

जगदीश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर जगदीश प्रताप के साथ रिलेशनशिप में रही उस महिला ने गत 29 नवंबर 2023 को सुसाइड कर लिया था। जांच के दौरान पंजागुट्टा पुलिस को पता चला है कि जगदीश ने मृत महिला की एक वीडियो क्लिप बनाई थी जब वह गत 27 नवंबर 2023 को किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। जगदीश ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया था और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने की धमकी भी दी थी।
जगदीश को फरार बताया जा रहा था
इसके बाद उस महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत के बाद से ही जगदीश कथित तौर पर फरार बताया जा रहा था और पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक्टर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications