पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार गाना 'किस्सिक' का प्रोमो रिलीज, अल्लू अर्जुन और श्रीलीला केमिस्ट्री ने मचाया
पुष्पा 2: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। मिथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'किस्सिक' का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस गाने में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और स्रीलीला की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, जिसने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गाने का प्रोमो रिलीज करते हुए मिथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा "आइकन स्टार की सिजलिंग केमिस्ट्री आपको हैरान कर देगी।
'किस्सिक' अपने हाई-एनर्जी डांस मूव्स और कैच साउंडट्रैक के लिए पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। देवी श्री प्रसाद के संगीत से सजे इस गाने को फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है कि अल्लू अर्जुन और स्रीलीला की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है। पुष्पा फ्रेंचाइज़ी का पहला भाग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, और अब पुष्पा 2: द रूल से भी दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। 'किस्सिक' गाने को फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है, और यह निश्चित रूप से चार्टबस्टर बनने जा रहा है।

फिल्म का क्लाइमैक्स नहीं हुआ शूट
बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, फिल्म पुष्पा 2 का अभी सात दिन का शूट बचा हुआ है। इसे समय से पूरा करने के लिए डायरेक्टर सुकुमार खूब कोशिश कर रहे हैं। पांच दिन में इसका क्लाइमैक्स शूट होना है और दो दिन में स्पेशल गाने भी शूट होंगे। फिल्म को एडिट भी सुकुमार ही कर रहे हैं।
ऑफिशियल जानकारी नहीं आई सामने
अलग-अलग टीमें कर रही हैं काम रिपोर्ट में आगे बतायाफिल्म समय पर बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए सुकुमार और मैत्री (फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी) ने इसके पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कई लोगों को बांट दी है। बैकग्राउंड स्कोर पर फिल्म की चार टीम काम कर रही हैं। वहीं, एडिटिंग और VFX का काम अगल कंपनी को दिया गया है। हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। oneeindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
5 दिसंबर को होगी रिलीज
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है, जबकि संगीत का जिम्मा टी-सीरीज़ ने संभाला है।












Click it and Unblock the Notifications