Pushpa 2: पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने शेयर किया अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म
साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'पुष्पा 2: द रूल' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म के रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म दिसंबर के महीने में रिलीज़ होगी। अब मेकर्स ने इस फिल्म की प्रमोशन कैंपेनिंग शुरू कर दी है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में अल्लू बड़े कॉन्फिडेंट से एक कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
'पुष्पा 2: द रूल'के थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए अब सिर्फ़ 50 दिन बचे हैं। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है। अल्लू के फैंस और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खासा एक्साइटमेंट है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इंतजार का वक्त कम हो रहा है। पुष्पा राज और उसके ब्लॉकबस्टर रूल को देखने के लिए 50 दिन बचे हैं।

दूसरे पार्ट से हैं उम्मीदें
'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदन्ना, फहद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसुया भारद्वाज और धनजंय जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को सुकुमार ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के पिछले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे कूटे थे। मेकर्स को इस पार्ट से भी उम्मीद है। पुष्पा राज की दिलचस्प यात्रा को पेश करेगी, जब वह स्मगलिंग और शक्ति की जोखिम भरी दुनिया में प्रवेश कर रहा होगा। अल्लू अर्जुन ने इस किरदार को निभाया है। फैंस नए किरदारों, रोमांचक प्लॉट ट्विस्ट और अल्लू अर्जुन के यूनिक परफॉर्मेंस के बारे में उत्सुकता से अनुमान लगा रहे हैं, जिसने पहली फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई थी।
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की डेट नजदीक आते जा रही है प्रमोशनल इवेंट्स और टीजर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई पुष्पा 2:द रूल 6 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications