Pushpa-2 Release Date: इंतजार खत्म! अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इस दिन हो रही रिलीज, नोट कर लीजिए तारीख
Pushpa The Rule Release Date: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। जिसके बाद फैंस का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने रिलीज डेट की पुष्टि करते हुए फिल्म से जुड़ा नया स्पेशल पोस्ट भी जारी किया है।
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर पुष्पा की दहाड़ सुनाई देने वाली है। दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली 'पुष्पा: द राइज' के बाद से ही फैंस फिल्म के अलगे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है।

फिर से 'पुष्प राज' का शासन!
अल्लू अर्जुन स्टारर की 'पुष्पा: द रूल' अगस्त 2024 में रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने एक स्पेशल पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख की पुष्टि की है। सुकुमार निर्देशित 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल मेन लीड में हैं।
इस दिन होने जा रही फिल्म रिलीज
29 जनवरी को निर्माताओं ने एक स्पेशल पोस्टर के साथ दूसरे पार्ट की रिलीज डेट फिर से कंफर्म की है। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था, "पुष्प राज को अपना शासन शुरू करने के लिए 200 दिन।" फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का मिला अवॉर्ड
बता दें कि फिल्म को 500 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। इसी के साथ पुष्पा द राइज के लिए अल्लू अर्जुन का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2023 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था।
इस फिल्म से होगी टक्कर
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' से होने वाली है। क्योंकि 15 अगस्त को ही रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम 3' रिलीज होगी। मूवी अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स के नामों की भी चर्चा है। ऐसे में देखना होगा कि इस टक्कर में कौन बाजी मारेगा?












Click it and Unblock the Notifications