Pushpa 2: 14वें दिन 'पुष्पा 2' ने रचा ऐसा इतिहास, कमाए इतने करोड़ कि आपके होश उड़ जाएंगे
Pushpa 2 Box Office Collection Day 14: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दौड़ लगाई है कि अब उसको पछाड़ना मुश्किल सा लग रहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' का भौकाल
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी थी। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में तो 'पुष्पा 2' ने भौकाल मचाया हुआ है। फिल्म हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई कर रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई थी।

हिंदी भाषा में फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पैन इंडिया फिल्म बाकी भाषाओं के मुकाबले हिंदी भाषा में सबसे शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग इस फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'पुष्पा 2' की बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई
आपको बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' ने अकेले हिंदी भाषा में पहले हफ्ते में 425.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने हिंदी में 27 करोड़, दूसरे शनिवार 46 करोड़, दूसरे रविवार 54 करोड़, दूसरे सोमवार 20.5 करोड़ और दूसरे मंगलवार 18.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
'पुष्पा 2' ने 14वें दिन की इतनी कमाई
वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने हिंदी भाषा में 14वें दिन 18 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ 'पुष्पा 2' का हिंदी भाषा में 14 दिनों का कुल कलेक्शन 607.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'पुष्पा 2' की सभी भाषाओं में वर्ल्डवाइड 14 दिनों की कुल कमाई 1400 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है।
'पुष्पा 2' ने रचा ऐसा इतिहास
'पुष्पा 2' ने 14वें दिन दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जहां ये फिल्म करीब 18 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी भाषा में 14वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इसने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मूवी स्त्री 2 का भारत में 597.99 करोड़ रुपए के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications