Pushpa 2: 13वें दिन 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, जानें अब तक कमा लिए कितने पैसे
Pushpa 2 Box Office Collection Day 13: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है और ऐसे में मूवी का जादू कायम है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने मचा रखा है भौकाल
फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाए हुए है। ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और इसकी कमाई की रफ्तार जरा भी कम होती नजर नहीं आ रही है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए नए रिकॉर्ड्स
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म 'पुष्पा 2' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। वहीं भारत में तो इस फिल्म की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई की थी। हालांकि दूसरे सोमवार यानी 16 दिसंबर 2024 को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट देखी गई है।
रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपए का कारोबार
फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे फ्राइडे 36.4 करोड़, दूसरे शनिवार 63.3 करोड़, दूसरे रविवार 76.6 करोड़ और दूसरे सोमवार 26.95 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है।
'पुष्पा 2: द रूल' की 13वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'पुष्पा 2' ने घरेलू बाजार में रिलीज के 13वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 26 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ पुष्पा 2: द रूल की 13 दिनों की कुल कमाई अब 955 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। फिल्म ने 13 दिनों में तेलुगू में 290.9 करोड़, हिंदी में 591.1 करोड़, तमिल में 50.65 करोड़, कन्नड़ में 6.87 करोड़ और मलयालम में 13.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
'पुष्पा 2: द रूल' ने की कई बड़े फिल्मों की छुट्टी
साउथ के फेमस डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल', रिलीज के 13वें दिन हिंदी भाषा में 18.5 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई है। इसी के साथ इस फिल्म ने कई बड़ी मूवीज की छुट्टी कर दी है। इस फिल्म ने अब तक 'बाहुबली', 'जवान', 'स्त्री 2', 'गदर 2' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications