Pushpa 2 Box Office Record: अल्लू अर्जुन जेल गए, इधर 'पुष्पा 2' ने बना दिए चार बड़े रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर के दिन हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें 14 दिसंबर सुबह चंचलगुडा जेल से एक रात बाद रिहा कर दिया गया है। दरअसल, उन्हें 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा, मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं, और मैं उसी जगह 30 से ज्यादा बार जा चुका हूं। इससे पहले कभी इस तरह की दुर्घटना नहीं हुई है। हालांकि जेल पहुंचे ही अल्लू की फिल्म पुष्पा 2 ने 4 नए और बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। इस रिपोर्ट में हम उसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Pushpa 2 box office collection allu arjun movie made 4 new records

भारत में 700 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पहला रिकॉर्ड, सबसे ज़्यादा ओपनिंग पाने वाली इंडियन फिल्म बनी है। दूसरा, पहले वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। तीसरा, पहले हफ्ते में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। चौथा, साथ ही सबसे तेज़ 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। भारत में कमाई की बात करें तो फिल्म ने नौ दिनों तेलुगु वर्जन में 249.5 करोड़ रुपए, हिंदी वर्जन में 452.1 करोड़ रुपए, तमिल वर्जन में 42.4 करोड़ रुपए, कन्नड़ा वर्जन में 5.5 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 12.6 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 762.1 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कमाई देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का कहना है कि, फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 1800 करोड़ रुपए हो सकता है। उम्मीद ये भी है कि कलेक्शन 1800 करोड़ के ऊपर भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+