पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा की मौत, 20 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज और फिर.....

Singer Surinder Shinda Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 26 जुलाई 2023 को उन्होंने लुधियाना के अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। आपको बता दें कि 64 वर्षीय सुरिंदर शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

पिछले कुछ समय से सिंगर सुरिंदर शिंदा वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि दिवंगत सिंगर सुरिंदर शिंदा 'ट्रक बिलिया' और 'पुत्त जट्टन दे' जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

Surinder Shinda

सिंगर सुरिंदर शिंदा की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर सुरिंदर शिंदा का डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया है। लुधियाना के इस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। तबीयत खराब होने के चलते वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा था। आखिरकार डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था और फिर कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

20 दिन पहले से चल रहा था इलाज
आपको बता दें कि करीब 2 हफ्ते पहले ही सुरिंदर शिंदा के बेटे ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था। उस समय ही सिंगर को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनका निधन हो गया है। मगर बेटे मनिंदर शिंदा ने बताया था कि ये सब झूठी खबरें हैं। उनके पिता ठीक हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि आज सुरिंदर शिंदा ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बेटे ने फेसबुक लाइव कर लोगों को बताई ये बात
बेटे मनिंदर शिंदा ने फेसबुक लाइव कर लोगों को बताया कि उनके पिता अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं। कुछ लोग उनके पिता को लेकर पहले से ही झूठी खबरें उड़ा रहे थे लेकिन अब उनके पिता की सच में मौत हो गई है और उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। दिवंगत सिंगर सुरिंदर शिंदा ने कई पंजाबी सुपरहिट गाने लोगों को दिए हैं जिनमें 'जट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टन दे', 'ट्रक बिलिया', 'बलबीरो भाभी' और 'काहर सिंह दी मौत' का नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+