इस पंजाबी सिंगर को आया धमकी भरा फोन कॉल, मांगी 1 करोड़ रुपये की फिरौती, जानें पूरा मामला
Punjabi Singer R Nait: पंजाबी गायकों को एक बार एक जान से मारने की धमकी मिल रही है। हाल ही में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद अब आर नेत को धमकी भरा फोन कॉल आया है।
पंजाबी गायक आर नेत को गैंगस्टरों से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की धमकियाँ मिली हैं। कथित तौर पर ये धमकियाँ फ़ोन कॉल के ज़रिए दी गईं, जिससे गायक की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आर नेत के मैनेजर राजिंदर पाल सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें विदेशी नंबरों से बार-बार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। इसके अलावा अगर 1 करोड़ी की फिरौती अगर उन्हें नहीं दी गई तो वह सिंगर को जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं।
अपने लोकप्रिय पंजाबी गानों के लिए मशहूर आर नेत ने अब तक धमकियों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है, लेकिन माना जाता है कि उन्होंने स्थिति के बारे में कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सूचित किया है। वहीं सिंगर अभी विदेश में है उनके भारत आने पर पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी की क्या उन्हें भी पहले कोई धमकी भरे फोन आए हैं या सिर्फ उनके मैनेजर से ही फिरौती मांगी जा रही है।
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी पंजाबी सिंगर को इस तरह से धमकी भरा फोन कॉल आया हो। इससे पहले सिद्धू मूसे वाला पर हमला हुआ और उनको जान से मार दिया गया था। इसके बाद अब एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर अचानक गोलियां बरसाई गई। इन दोनों हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। अब सवाल ये उठता है कि आर नेत को मिली धमकी के पीछे भी क्या लॉरेंस गैंग का हाथ है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: AP Dhillon Net Worth: पंजाब से कनाडा तक...एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत












Click it and Unblock the Notifications