एक औरत की... बातों ही बातों में ये क्या बोल गए मशहूर सिंगर, सिद्धू मूसेवाला की तरह विवादों में फंसे 'बी'

Punjabi singer Jazzy B: मशहूर पंजाबी सिंगर जैजी बी महिलाओं के लिए निकले मुंह से कुछ शब्दों को लेकर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। सिंगर ने बातों ही बातों में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, जैजी बी का एक नया गाना आया है,जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ ऐसा कहा, जिसने तहलका मचाकर रख दिया। इस गाने में सिंगर ने औरतों के लिए कुछ विवादित शब्द बोल दिये। इसे लेकर अब सिंगर के खिलाफ लीगल नोटिस जारी हुआ है।

Punjabi singer Jazzy b

दरअसल, पंजाबी सिंगर ने महिलाओं के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे लेकर महिला आयोग ने सिंगर के खिलाफ एक्शन लेते हुए चेतावनी देते हुए उनसे ई-मेल पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उनके खिलाफ जाहिर तौर पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बताते चलें कि सिंगर का एक नया गाना मकड़ शौकीना दीं रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने महिलाओं की तुलना भेड़ से कर दी। इसे लेकर अब जमकर विवाद हो रहा है। महिलाओं की तुलना ऐसे जानवर से करने पर महिला आयोग भी भड़क उठा है। महिला आयोग का साफ कहना है कि इस तरह के गाने समाज में एक गलत मैसेज दे रहे हैं। अब गाना जैसे ही वायरल हुआ, सिंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आईं।

जैजी बी की बात की जाए तो वे पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं। कई सालों से वे इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं। पंजाब सरकार ने साल 2021 में उनके ट्विटर अकाउंट को बैन करने की मांग भी की थी। तब पंजाब के खालिस्तान और अलगाववादी नेता जरनैल भिंडरावाले को ग्लोरिफाई करने का उनपर आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+