Puneeth Rajkumar Birthday: पुनीत राजकुमार बेटियों के लिए छोड़ गए हैं इतने करोड़ की संपत्ति, दान कर दी थीं आंखे
Puneeth Rajkumar Net Worth: पुनीत राजुकमार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता था। इस मंजिल तक तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। पुनीत हर महीने करीब 3 करोड़ रुपए कमा लेते थे।

Puneeth Rajkumar Net Worth: आपको बता दें कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजुकमार की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। हालांकि उन्होंने सिर्फ 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पुनीत राजकुमार के निधन के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। पुनीत के परिवार वालों से लेकर इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार अपने पीछे अपनी बीवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने अभिनय से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। यही कारण है कि आज भी लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लोगों की मानें तो पुनीत न सिर्फ एक बहुत अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। आज पुनीत राजकुमार का जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको उनकी कुल संपत्ति के बार में बताते हैं जो वह अपनी बेटियों और पत्नी के लिए छोड़कर गए हैं।

10 साल की उम्र में जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार
पुनीत राजुकमार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता था। इस मंजिल तक तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। पुनीत राजुकमार ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार को मात्र 10 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया था। उनके काम की हर जगह तारीफ होती थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पुनीत राजकुमार ने लगभग 12 फिल्मों में काम किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

पुनीत के पास थे 3 आलीशान बंगले
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार शुरुआती दिनों में एक फिल्म करने के 20 से 25 लाख रुपये की फीस लेते थे। वहीं उनकी सालाना आय करीब 50 करोड़ रुपए के आसपास थी। जानकारी के अनुसार पुनीत राजकुमार को महंगी गाड़ियों और बाइक्स का काफी शौक था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें हीरे जवाहरात रखने का भी शौक था। पुनीत राजकुमार के पास तीन आलीशान बंगले थे जो वह अपनी बेटियों के लिए छोड़ गए हैं। इनमें से एक लग्जीरियस बंगला हैदराबाद में है।

250 करोड़ रुपए की संपत्ति के थे मालिक
आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार की कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपए के आसपास थी जिस पर फिलहाल उनकी पत्नी और 2 दोनों बेटियों का अधिकार है। इसके अलावा उनके पास गोल्ड के रूप में भी संपत्ति थी जिसका खुलासा साल 2019 में ही हुआ था। पुनीत राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 30 फिल्मों में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत हर महीने करीब 3 करोड़ रुपए कमा लेते थे।

फिल्म 'अप्पू' से मिली खूब लोकप्रियता
पुनीत राजुकमार की लगभग 14 फिल्में करीबन 100 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर लगी रही थीं। पुनीत राजकुमार को आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'चक्रव्यूह' में देखा गया था। पुनीत को फिल्म 'अप्पू' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। पुनीत राजकुमार का बचपन का नाम लोहित था। उनके पिता डॉक्टर राजकुमार कन्नड़ फिल्म उद्योग के जाने माने कलाकार थे जबकि उनकी मां पर्वथम्मा राजकुमार फिल्म निर्माता थीं।

लग्जरी गाड़ियों और बाइक्स का भी था शौक
पुनीत को लग्जरी गाड़ियों और बाइक्स का भी काफी शौक था। एक्टर पुनीत राजकुमार रेंज रोवर, टोयोटा, ऑडी, जैगवार जैसी लग्जरी कारों के मालिक थे। वहीं अगर बाइक्स की बात की जाए तो उनके पास इंडियन चीफ बोबर मोटरबाइक भी थी। इन गाड़ियों की कीमत 70 लाख से दो करोड़ रुपए तक बताई जाती हैं।

पुनीत राजकुमार ने आंखें की दान
एक्टर पुनीत राजकुमार जितने बेहतरीन अभिनेता थे उतने ही अच्छे इंसान भी थे। एक्टिंग के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी पूरा योगदान देते थे। पुनीत ने जाते-जाते भी एक नेक काम कर दिया था जिसने सभी लोगों का दिल जीत लिया था। पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया से जाने से पहले अपनी आंखे दान करने का फैसला कर लिया था। पुनीत के इस फैसले की उनके फैसले की खूब तारीफ की थी। आपको बता दें कि पुनीत के पिता ने भी अपनी आंखे दान कर दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications