Bigg Boss OTT 2:पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिसेबल, फैंस ने एमसी स्टैन पर साधा निशाना
सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार की हर वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है।
Puneet Superstar Instagram Account: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार ने सलमान खान के शो बिग-बॉस ओटीटी 2 पर खूब बवाल मचाया था। जिसके कारण वह केवल 24 घंटे में ही शो से बाहर हो गए थे। हालांकि फैंस ने उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की थी।
पुनीत सुपरस्टार अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपने फैंस को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही वजह है कि लोग उनकी हर वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है जिसकी वजह से उनके तमाम फैंस परेशान हैं।

इंस्टाग्राम पर लोग पुनीत का अकाउंट सर्च कर रहे हैं तो नॉट फाउंड आ रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये काम बिग-बॉस विनर एमसी स्टैन का है। फैंस लगातार इस मामले में ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ये एमसी स्टैन की आर्मी ने पुनीत सुपरस्टार के अकाउंट को रिपोर्ट किया है। जिस वजह से पुनीत का अकाउंट लॉक हो गया है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- 'इंस्टा ने गलत किया, भगवान का अकाउंट हटा दिया'। वहीं कुछ फैंस उनका इंस्टा अकाउंट हटने से खुश हो रहे हैं।
बता दें कि बिग-बॉस से बाहर आने के बाद पुनीत सुपरस्टार ने एमसी स्टैन को कीड़ा कहा था। जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। वहीं अब पुनीत का इंस्टा अकाउंट डिसेबल होने के बाद से फैंस सोशल मीडिया से डिमांड कर रहे हैं कि जल्द ही सुपरस्टार का अकाउंट वापस इनेबल किया जाए। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के इंस्टाग्राम में लगभग 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications