पूजा बनर्जी की हालत गंभीर, अस्पताल में हुईं भर्ती, नहीं हो रहा हालत में सुधार, जानें क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ

Puja Banerjee Hospitalised: टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इस समय परेशानी में हैं। खबर है कि टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती हुईं पूजा बनर्जी
'कुबूल है', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अपने रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने एक हालिया इंटरव्यू में लोगों को बताया था कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ की समस्याओं को लेकर लोगों के साथ कई बातें शेयर की थीं।

Puja Banerjee

पिछले कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल पूजा बनर्जी को गंभीर परेशानी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें क्या समस्या हुई है। पूजा बनर्जी ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में बताया कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। पूजा एक हफ्ते से वायरल फीवर से पीड़ित थीं। पूजा ने का था- मुझे लगा कि ये सिर्फ थकान है लेकिन बाद में मेरी हालत बिगड़ने लगी थी।

तेज बुखार के चलते पूजा का हालत बिगड़ी
पूजा बनर्जी ने कहा था- मुझे तेज बुखार और बेहद कमजोरी थी जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने मुझे ड्रिप लगा दी। अब भी मुझे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। मुझे बहुत तेज बुखार है। गले में संक्रमण है और मैं खाना भी नहीं खा पा रही हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा- कुछ दिन तो मुश्किल रहे हैं। मेरे पति यहां हैं लेकिन मेरी देखभाल करने के लिए कोई और नहीं है। डॉक्टरों की मानें तो मुझे पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

साल 2008 में पूजा ने शुरू किया था एक्टिंग करियर
पूजा बनर्जी को टीवी के फेमस सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' में वृंदा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में 'झलक दिखला जा' और 2015 में 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी हिस्सा लिया था। पूजा ने साल 2008 में 'कहानी हमारे महाभारत की' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पूजा बनर्जी 'कुबूल है' शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'रजिया सुल्तान' में यासमीन का किरदार भी निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+