'प्रभास इस रोल में जमे नहीं', फिल्म Adipurush की आलोचना इस शख्स को पड़ी भारी, थियेटर के बाहर जनता ने की धुनाई
फिल्म आदिपुरुष की आलोचना करने वाले शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष आज देश भर में रिलीज हो गई। प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद एक शख्स को मूवी की आलोचना करना भारी पड़ गया और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ आदिपुरुष के वीएफएक्स को लेकर चर्चा बनी हुई है। किसी को ये वीएफएक्स बहुत पसंद आ रहे हैं तो किसी को ये अच्छे नहीं लगे। वहीं, हैदराबाद के एक थियेटर के बाहर मीडिया ने जनता से फिल्म का रिव्यू लिया तो उस शख्स ने फिल्म को लेकर कई आलोचना की।

शख्स ने कहा कि प्रभास इस रोल में जमे नहीं हैं। बाहुबली में उनका लुक राजसी था और इसी वजह से उन्हें ये फिल्म दी गई। लेकिन ओम राउत ने इसमें उन्हें अच्छे से नहीं दिखाया है। साथ ही इस फिल्म में प्ले स्टेशन गेम के सभी राक्षसों जैसा दिखाया गया है। इसके बाद साथ खड़े दर्शक भड़क गए और उस शख्स की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, अगर फिल्म आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ये फिल्म पहले दिन ही ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। इस फिल्म का निर्माण 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में हुआ है। साथ ही ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications