'सनम बेवफा' के मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक की हालत नाजुक, फेफड़ों की बीमारी से हैं ग्रस्त
फिल्म निर्माता और गीतकार सावन कुमार टाक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं और फेफड़ों की बीमारियों का इलाज करा रहे हैं।
मुंबई, 25 अगस्त: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक, निर्माता, लेखक और गीतकार सावन कुमार टाक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह लंबे समय से फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं।

सावन कुमार के भतीजे ने दी जानकारी
सावन कुमार के भतीजे नवीन कुमार टाक ने ईटाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि, "उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारियां हैं, लेकिन इस बार ये और ज्यादा गंभीर स्थिति में है और उनका दिल अच्छी स्थिति में नहीं है। हम चाहते हैं कि उनके प्रशंसक और उनके लिए प्रार्थना करें ताकि चाचा इस कठिन समय से जल्द बाहर निकल सकें।"
सावन कुमार का करियर
सावन कुमार ने 1967 की फिल्म नौनिहाल के साथ एक निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया। जिसमें संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। बाद में, उन्होंने 1972 में गोमती के किनारे से निर्देशन की शुरुआत की, जो मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी। इसके अलावा सावन कुमार कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications