वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बाइक की टक्कर से प्रियंका सरकार और अर्जुन चक्रवर्ती हुए घायल
बंगाली फिल्म एक्टर प्रियंका सरकार और अर्जुन चक्रवर्ती को एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी।
कोलकाता, 4 दिसंबर। बंगाली फिल्म एक्टर प्रियंका सरकार और अर्जुन चक्रवर्ती को एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां अर्जुन को मामूली चोटें आईं वहीं प्रियंका सरकार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों न्यू टाउन इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे, तभी एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नयू टाउन के ईको पार्क के पास घटी।

पुलिस ने कहा कि न्यू टाउन इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी, तभी एक बाइक सवार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दोनों अभिनेताओं को टक्कर मार दी। हादसे में घाटल हुईं प्रियंका को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर ईएम बाइपास इलाके में स्थित अस्पताल में उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: प्लेसमेंट देने के मामले में IIT-खड़गपुर ने बनाया रिकॉर्ड, मात्र तीन दिन में 1100 से ज्यादा छात्रों को मिली जॉब
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि प्रियंका तो पैर और कलाई में चोट आई है और शनिवार को उनकी सर्जरी की जा सकती है। वहीं अर्जुन को प्राथमिक उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।खबर के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में धुत था। पुलिस फिलहाल शराब के नशे में धुत बाइक सवार की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications