पीक पर है प्रियंका चोपड़ा का करियर, फिर क्यों कहा- 'मैं अपना करियर छोड़ दूंगी', जानिए वजह

प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी मालती के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने कहा कि अगर बेटी के लिए उन्हें करियर छोड़ना पड़ा तो वह छोड़ देंगी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का इस वक्त करियर पीक पर है। एक्ट्रेस के पास एक नहीं बल्कि कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर है। अब एक्ट्रेस इस मुकाम पर पहुंच गई ऐसे में उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी मालती के लिए करियर छोड़ सकती हैं।

बेटी मालती के लिए करियर छोड़ने के लिए तैयार हैं प्रियंका
इस वक्त प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के साथ-साथ मदरहुड भी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपना ज्यादातर समय बेटी मालती के साथ गुजारती है। 40 साल में मां बनने के बावजूद एक्ट्रेस ने अपने करियर पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बेटी मालती के लिए करियर छोड़ने की बात कही।

एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
'फेमिना' से हुई बातचीत में प्रियंका ने कहा, "उस समय, मैंने इसे पूरी तरह से मान लिया था। मैं सोच रही थी, निश्चित रूप से यह आपके माता-पिता का काम है। मेरे लिए मेरा करियर मायने रखता है और मैंने इसके बारे में तब तक नहीं सोचा, जब तक कि मैं अपनी किताब नहीं लिख रही थी। फिर मुझे लगा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं और अगर मुझसे कहा जाए कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और अन्य देशों में जाऊं, तो मैं अपनी बेटी के लिए बिना सोचे समझे मैं ऐसा जरूर करूंगी।"

'समाजिक दबाव के कारण अपनी बेटियों को..'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे लिए मेरे माता-पिता ने ऐसा बलिदान दिया था। लेकिन कई ऐसे पैरेंट्स भी हैं जो समाजिक दबाव के कारण अपनी बेटियों को आगे नहीं बढ़ने देते। इसलिए, मुझे लगता है कि यह जरूरी है बच्चों की परवरिश के दौरान एक-दूसरे से बातचीत करना, अपने बेटों को इस तरह से पालना, जिसमें महिलाओं के लिए सम्मान हो, समाज में अवसर पैदा करना जहां महिलाएं सत्ता के पदों पर हों। मुझे लगता है ये बदलाव जरूरी है।'

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को डेट करने के बाद साल 2018 में उनसे शादी की थी। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस के घर में बेटी मालती ने जन्म लिया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है जिसे अच्छा रिस्प़ॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+