प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा को दी शादी की बधाई, राघव चड्ढा का किया इस तरह परिवार में वेलकम

प्रियंका चोपड़ा भले ही परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हुईं लेकिन उन्होंने कपल के लिए एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए और दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। कपल ने शादी के अगले दिन इस खास पल की तस्वीरें शेयर की। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को फैंस समेत तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनको शादी की बधाई दी। इस बीच परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस भले ही शादी में नहीं पहुंच पाई लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कपल को इस नए फेज की शुभकामनाएं दी।

Parineeti Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर छोटी बहन परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होने कपल पर खूब सारा प्यार बरसाया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए कपल की शादी की ना सिर्फ बधाई बल्कि चोपड़ा खानदान में राघव चड्ढा का स्वागत किया।

प्रियंका चोपड़ा ने कपल की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'एकदम परफेक्ट फोटो शादीशुदा जोड़े को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार। चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो...हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें... लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।'

प्रियंका चोपडा़ परिणीति और राघव की सगाई में शामिल हुईं थी लेकिन शादी में वह नहीं आ पाईं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने कुछ कमिटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं हुईं। इसके अलावा देसी गर्ल के पति निक जोनस के लगातार कॉन्सर्ट्स थे जिसके कारण वह काफी समय से बिजी चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+