प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक चौबे को बेचा मुंबई वाला अपार्टमेंट, डायरेक्टर ने चुकाई बहुत बड़ी कीमत

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने काम के साथ साथ अपनी फैमिली को भी पूरा टाइम दे रही हैं। वह अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपने पति निक जोनस के कंसर्ट्स में भी शामिल होती हैं। साल 2018 में निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गई हैं। यहां पर वह अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ रहती हैं। वहीं खबर है कि अमेरिका में रहने के चलते प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने दो अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेचा मुंबई का अपार्टमेंट
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा का ये घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित है। इसका एरिया करीब 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने ये अपार्टमेंट 6 करोड़ रुपए में बेचा है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की मदद से गत 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को ये प्रोसेस पूरा हुआ है। इसके लिए डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने 36 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी दी है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में मनाई थी दिवाली
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में एक डॉक्टर को बेच दिया था। वह डॉक्टर प्रियंका चोपड़ा के इस अपार्टमेंट में साल 2021 से किराए पर रहते थे। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में दिवाली का जश्न मनाया था। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की थी और एक फैन पेज के शेयर किए गए फोटोज में प्रियंका अपनी दोस्त प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ के साथ नजर आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'सिटाडेल 2' वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+