प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ हादसा! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, आखिर गर्दन पर कैसे लगा कट?

Priyanka Chopra Injured: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। काफी समय से वे बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस को एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मगर हाल ही में प्रियंका ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिसने फैंस को परेशानी में डाल दिया।

दरअसल सुपरस्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं और उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से एक तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके गले में एक डीप कट देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने पोस्ट में बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें इतनी चोट लगी है। प्रियंका की ये तस्वीर सामने आने के बाद देसी गर्ल के फैंस टेंशन में आ गए हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इसके कैप्शन में कहा कि 'ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।'

Priyanka Chopra

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लफ भी लिखा है। ऐसे में साफ है कि एक्ट्रेस को ये चोट फिल्म के स्टंट शूट के वक्त लगी। प्रियंका की इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। फैंस एक्ट्रेस से सावधानी बरतने की बात कर रहे हैं।

क्या है 'द ब्लफ' की कहानी?
प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' की बात करें तो 19वीं सदी के कैरेबियन में स्थापित है और ये एक महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में समुद्री डाकू की भूमिका प्रियंका चोपड़ा निभाती हुई नजर आएंगी

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा को ये चोट फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हैं। हालांकि, कई फैंस एक्ट्रेस के डेडीकेशन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपडा की पॉपुलैरिटी खूब मशहूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+