नन्ही मालती संग काउच पर मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, क्यूटनेस देख हो जाएंगे फिदा

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज देते हुए बेटी संग अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

मुंबई, 6 सितंबर: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बेटी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बेटी मालती संग एक्ट्रेस कितनी मस्ती करती हैं, इस बात का सबूत वे समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिये फैंस को देती रहती हैं। प्रियंका की बेटी मालती बेहद क्यूट हैं। प्रियंका भी मालती को खूब प्यार करती हैं। हालांकि, फैंस अभी तक एक्ट्रेस की लाडली की एक झलक के लिए बेताब हैं। लेकिन प्रियंका ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज देते हुए बेटी संग अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका ने शेयर की क्यूट तस्वीर

प्रियंका ने शेयर की क्यूट तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ बेटी मालती की झलक शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नन्ही परी को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मालती की झलक दिखाकर फैंस की बेताबी को थोड़ा कम किया है।

मालती संग बिता रहीं टाइम

मालती संग बिता रहीं टाइम

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस काउच पर लेटी हुई हैं और मालती को पकड़े हुए हैं। आउटडोर में मां-बेटी साथ में टाइम बिता रहे हैं। वाइट ड्रेस में प्रियंका भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तस्वीर को दिया ये कैप्शन

तस्वीर को दिया ये कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा मेरा सब कुछ। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह मालती का चेहरा छिपाते हुए हार्ट इमोजी बना दिया। हालांकि, फोटो में मालती और प्रियंका की क्यूटनेस देख आप फिदा हो जाएंगे।

प्यार से निहारती दिखीं प्रियंका

प्यार से निहारती दिखीं प्रियंका

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग फोटोज समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। अपने वीकेंड में एक्ट्रेस बेटी मालती संग नजर आती हैं। हालिया तस्वीर में प्रियंका बेटी को गोद में लिए प्यार से निहारती हुई दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने मालती का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में गेंदा फूल गाना सुनाई पड़ रहा था। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि शनिवार की ऐसी सुबह।

2018 में की निक संग शादी

2018 में की निक संग शादी

बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 के दिसंबर महीने में शादी की थी। कपल ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन रखा था। वहीं, इस साल जनवरी में दोनों ने बेटी मालती की स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+