'उसने मुझे गाली दी और मेरे घर से ही धक्का देकर निकाल दिया', प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा के साथ बदसलूकी
मुंबई, 12 अक्टूबर: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपने साथ धोखाधड़ी और बदसलूकी को लेकर एक इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि इंटीरियर डिजाइनर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। एक्ट्रेस के अनुसार उसने उन्हें गाली दी और फिर उन्हें अपने ही घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ FIR
जानकारी के मुताबिक मीरा चोपड़ा ने अपने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ ओशिवारा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने दावा किया कि उसने अपने घर के इंटीरियर को डिजाइन करने के लिए राजिंदर दीवान को काम सौंपा था और 17 लाख रुपए की डील पर साइन हुए थे, जिसके तहत 8 लाख रुपए एडवांस देने के बाद एक्ट्रेस वाराणसी में शूटिंग के लिए शहर छोड़ दिया। एक्ट्रेस मुंबई के अंधेरी में अपने नए घर में काम करवा रही थी।

बेहद बुरे बर्ताव का एक्ट्रेस ने किया सामना
हालांकि शूटिंग के लौटने पर मीरा ने आरोप लगाया कि उसने बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और जब उसने इंटीरियर डिजाइनर से बात की तो उसने अपने वर्कर्स के सामने बेहद बुरा बर्ताव करते हुए एक्ट्रेस को उनके ही घर से बाहर निकाल दिया। खबरों के मुताबिक एफआईआर धारा 354, 504,, 506 (2) और 509 के तहत दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को किया टैग
इतना ही नहीं इस पूरे मामले को लेकर मीरा ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए लिखा कि आप जहां रहते हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना चाहिए, लेकिन फिर कानून बनाने वाले कार्रवाई करने से क्यों कतराते हैं? हने वाली लड़की को किसी लड़की की सुरक्षा हर हाल में की जानी चाहिए।

अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
इसी के साथ मीरा चोपड़ा ने यह भी आरोप लगाया है कि काम बंद करवाने के बाद इंटीरियर डिजाइनर गायब हो गया है और पैसे भी वापस नहीं किए है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया है। मीरा ने कहना है कि उनकी एफआईआर के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि मीरा चोपड़ा फिल्म 'सेक्शन 375' में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications