प्रियंका चोपड़ा के घर घुस आया था लड़का, गुस्से में आकर एक्ट्रेस के पिता ने जींस पहनने पर लगाई थी पाबंदी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने टीनेज से जुड़ा एक किस्सा बताया। जब वह यूएस से पढ़ाई करने के बाद वापस लौंटी तो उनके पीछे लड़के घुमने लगे थे। जिसकी वजह से एक्ट्रेस के पिता काफी डर गए थे।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने टीनेज से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब 16 साल की उम्र में वह यूएस से पढ़ाई कर के भारत वापस लौंटी थी तो उनका व्यवहार काफी बदल गया था।

प्रियंका ने टीनेज से जुड़ा किया बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने टीनेज से जुड़ी एक घटना के बारे में बताया। जब वह 12 साल की थीं तो उनके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए उन्हें यूएस भेजा था। फिर उसके बाद जब वह 16 साल की उम्र में भारत लौंटी तो एक्ट्रेस के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वह खुद को काफी कूल बनने की कोशिश करती थीं।

यूएस से लौटने के बाद बदला था रवैया
एक्ट्रेस ने कहा, जब मैं भारत वापस लौटी तो मेरा घर छोटे से कस्बे में हुआ करता था और मैं सोचने लगी थी कि मैं काफी महान हो गई हूं। विदेश से लौटने के बाद मैं काफी स्टाइलिश रहने लगी थी खुले बाल और मेकअप करना ये सब मुझे काफी पसंद था। लेकिन मेरा यह रवैया देख मेरे घरवाले काफी हैरान थे।

घर की बालकनी से एक लड़के ने लगाई छलांग
एक्ट्रेस ने आगे एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, लड़के भी प्रियंका का पीछा करने लगे और उनके घर तक आने लगे थे। एक लड़के ने तो अपने घर की बालकनी से छलांग ही लगा दी थी। यह सब देखकर उनके पिता काफी नाराज हुए और उन्होंने काफी सख्त रवैया अपनाया। एक्ट्रेस के पिता ने कहा, तुम अब से जीन्स नहीं सूट पहनोगी, और हर जगह ड्राइवर छोड़ने जाया करेगा। इसके बाद एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर सीरियस हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि इसी इवेंट से दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 28 अप्रैल को उनकी वेब सीरीज सिटाडेल अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+