क्या प्रियंका चोपड़ा की कजिन नहीं हैं मन्नारा? देसी गर्ल ने किया बड़ा खुलासा, परिवार को लेकर कही ये बात
Priyanka Chopra Mannara Chopra: प्रियंका चोपड़ा की कजिन और साउथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग-बॉस 17 से काफी फेमस हुईं थीं। अब शो के बाद वह लगातार इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में लगी हैं। हालांकि लोग उन्हें प्रियंका चोपड़ा की कजिन के तौर पर ही जानते हैं। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब मन्नारा चोपड़ा बिग-बॉस 17 में थीं तो उन्होंने कई बार कहा कि प्रियंका की कजिन होने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। इतना ही नहीं जब वह शो के फिनाले में पहुंची थी तो प्रियंका ने उनको सोशल मीडिया के जरिए बधाई भी दी थी। यहां तक कि जब मन्नारा चोपड़ा का बर्थडे था तब प्रियंका उनकी पार्टी में शामिल हुईं थीं।

लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने दावा किया है कि मन्नारा 'चोपड़ा' हैं ही नहीं। दरअसल एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मन्नारा को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। दरअसल, प्रियंका मन्नारा को दूसरी चोपड़ा बताती हैं। वह कहती हैं कि, मनारा असल में चोपड़ा नहीं हैं, बल्कि उनके परिवार की नई सदस्य हैं।
प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया। लोगों का कहना है कि क्या मन्नारा प्रियंका की कजिन नहीं हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है वह प्रियंका की कजिन ही हैं और उनका असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा ने इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम बदला था। इसके बाद वह मन्नारा के नाम से फेमस हो गईं।
बता दें कि, जब प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं तो मन्नारा ने उनके साथ होली सेलिब्रेट की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलावा प्रियंका ने मन्नारा का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। हालांकि इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा नजर नहीं आई ना ही उन्हें एक भी बार प्रियंका या मन्नारा के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद बहनों के बीच खटपट की खबरें सामने आने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications