प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं निक जोनस से तलाक? एक्ट्रेस के इस कदम से हैरान हैं फैंस
मुंबई, 22 नवंबर: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस की जोड़ी को ग्लैमर वर्ल्ड के फेवरेट कपल की तरह देखा जाता है। दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी करते रहते हैं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम हटा लिया है, जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। प्रियंका की मां मधु ने इस पर बयान दिया है।

हटा लिया है पति का सरनेम
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। दो दिन पहले तक उनका यही नाम था लेकिन सोमवार को यूजर्स ने गौर किया कि प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को अपडेट करते हुए पति निक जोनस का नाम हटा दिया है। उन्होंने एक बार फिर नाम बदलते हुए सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर लिया है। उन्होंने चार दिन से इंस्टा पर कोई पोस्ट भी नहीं की है।

फैंस ने कहा- दोनों में सब ठीक नहीं
प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि सोशल मीडिया पर सक्रिय एक बड़े वर्ग ने इसको लेकर कमेंट किए हैं। सोशल यूजर्स का कहना है कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं है और शायद दोनों अलग होने वाले हैं। कई यूजर्स ने इसको लेकर प्रियंका से पूछा है कि वो इस पर सबको जानकारी दें। ये तमाम कयास और अटकलबाजी सोशल मीडिया पर है और प्रियंका या निक की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक न्यूज पोर्टल से इसको लेकर कहा है कि ये अफवाहें बकवास हैं। इनमें सच्चाई नहीं है।
Recommended Video

दिवाली पर साथ में शेयर की थीं तस्वीरें
प्रियंका और निक के बीच किसी अनबन की बात तो अभी तक सामने नहीं आई है। हाल ही में दोनों ने नया घर पर भी खरीदा था, जहां दिवाली मनाते हुए प्रियंका ने तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका ने कहा था कि ये घर उनके लिए हमेशा खास रहेगा। बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 को शादी की थी। दोनों ने भारत में शादी की थी और इसके बाद प्रियंका निक के साथ अमेरिका में ही रह रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा कई फिल्मों में कर रही हैं काम
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सेलिन डियॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ देसी गर्ल और फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।












Click it and Unblock the Notifications