मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा का ऐसा चेहरा देख लोग हुए हैरान, बरेली की पुरानी फोटोज में दिखी ये हालत
Priyanka Chopra Bareilly Photos: मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस बरेली में रहती थीं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इन फोटोज को देख हैरान हो गए हैं।

Priyanka Chopra Bareilly Photos: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी जानदार एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। चाहे वह अपने से काफी छोटे उम्र के विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी को लेकर हो या फिर सरोगेसी की मदद से बेटी की मां बनना हो। हालांकि इस समय प्रियंका चोपड़ा अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। बरेली में रहने के दौरान प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें उनका लुक देखकर सब हौरान हो रहे हैं। लोग प्रियंका की इन पुरानी तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बरेली की तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगीं और आज उन्होंने हॉलीवुड तक में भी अपना नाम बना लिया है। जानकारी के अनुसार मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के बरेली में रहती थीं और यहां पर उन्होंने स्कूलिंग भी की थी। अब एक फैन ने दावा किया है कि जब प्रियंका बरेली में रहती थीं, तब वह और उनकी यानी फैन की मां एक-दूसरे को जानती थीं। सबूत के तौर पर इस फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी फोटोज भी शेयर की हैं जो कि प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने से पहले की हैं।
प्रियंका की फैन ने वीडियो किया शेयर
प्रियंका चोपड़ा के उस फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के फैन ने वीडियो को शएयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी मां ने मुझे बताया कि 90 के दशक में बरेली में वो प्रियंका चोपड़ा को जानती थीं। हालांकि फैन को भी अपनी मां की बात पर यकीन नहीं हो रहा है और वह वीडियो में शॉक्ड वाले रिएक्शन दे रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस महिला फैन का नाम इलीन वासवानी है।

लोगों ने प्रियंका से किए ऐसे सवाल
वहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस का ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं- क्या तब दोनों एक ही उम्र की थीं क्योंकि तस्वीरों में दोनों काफी बड़ी दिख रही हैं और प्रियंका चोपड़ा की बेटी तो अभी एक साल की भी नहीं हुई।

दुबई की तस्वीरों में प्रियंका का हॉट अंदाज
पिछले ही दिनों प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने दुबई ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लोगों को दिखाया था कि उन्होंने वीकेंड पर वहां कितनी मस्ती की थी। दरअसल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सउदी अरब, जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने के बाद वेकेशन मनाने के लिए दुबई पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा यॉट पर मोनोकिनी में आराम करती नजर आ रही थीं । वहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह वॉटर बाइक का भरपूर मजा लेती दिख रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' जैसी हॉलीवुड वेब सीरीज में नजर आएंगी। ये दोनों ही वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications