फिक्स था प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड का ताज? कॉम्पटिशन में हुई थी धांधली! इस शख्स ने खोला था राज

Priyanka Chopra Miss World: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल कहा जाता था। बरेली जैसे छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाली ये एक्ट्रेस आज इंटरनेशनल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। आज ही के दिन देसी गर्ल ने 30 नवंबर 2000 को मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस के मिस वर्ल्ड बनने पर सवाल ख़ड़े हो चुके हैं।

ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन ये बात बहुत लोग जानते होंगे कि एक बार एक्ट्रेस के मिस वर्ल्ड जीतने पर सवाल खड़े किए गए थे। जिसकी वजह है कि पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने आरोप लगाया था कि साल 2000 में प्रियंका का जीतना फिक्स था।

Priyanka Chopra

दरअसल, साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट को लेकर मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने जो कि यूट्यूबर बन चुकी हैं, उन्होंने एक्ट्रेस की जीत के कई सालों बाद ये दावा किया था कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हेराफेरी हुई थी। उन्होंन कहा था कि, जिस वक्त ये प्रतियोगिता हो रही थी वहां मौजूद हर शख्स जानता था कि जीत प्रियंका चोपड़ा की ही होगी।

लीलानी मैककॉने ने ये मुद्दा तब उठाया था जब मिस यूएसए ब्यूटी पेजेंट में एक कंटेस्टेंट की जीत को फिक्स बताया गया। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा, 'मैं मिस बार्बाडोस थी और मिस वर्ल्ड में गई थी, और जिस साल मैं गई थी उस साल मिस इंडिया ये कॉम्पटीशन जीती थीं। प्रियंका इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने एक ड्रेस पहनकर स्विमसूट राउंड पास कर लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने एक स्किन टोन क्रीम भी लगाई थी जबकि इसकी इजाजत किसी को नहीं थी।'

लीलानी मैककॉने ने यह भी कहा था कि एक्ट्रेस सभी से अच्छा व्यवहार नहीं कर रही थीँ। उन्हें काफी अच्छे से ट्रीट किया गया था। उनके बेड पर ही खाना दिया जाता था जबकि अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भेदभाव हुआ। ये सब देखकर हर कोई जानता था कि मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ही बनेंगी क्योंकि ये पूरी तरह से फिक्स था। बता दें कि, बाद में इस मामले काफी ज्यादा विवाद हुआ। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+