प्रियंका ने अभिषेक का फोन चुरा रानी मुखर्जी को भेजा था वो मैसेज, जो लड़के गर्लफ्रेंड को भेजते हैं

प्रियंका ने अभिषेक का फोन चुरा रानी मुखर्जी को भेजा था वो मैसेज, जो लड़के अक्सर गर्लफ्रेंड को भेजते हैं

मुंबई, 28 फरवरी: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं, जिसके बाद वो अपने घर में ही ज्यादा समय गुजार रही हैं। इस बीच प्रियंका से जुड़ा एक वीडियो अभिनेत्री और सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया है। ये वीडियो कुछ साल पहले का है, जब प्रियंका सिमी के शो पर आई थीं। सिमी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसे शेयर किया है, जिसमें प्रियंका ने अभिषेक बच्चन के साथ किए मजाक के बारे में बताया है। जो उन्होंने अभिषेक का फोन चोरी करते हुए किया था।

प्रियंका ने चुराया था अभिषेक का फोन

प्रियंका ने चुराया था अभिषेक का फोन

प्रियंका ने बताया है कि शूटिंग के दौरान एक बार उन्होंने अभिषेक का फोन चुराया था। दरअसल अभिषेक का फोन गिर गया था। जिसे प्रियंका ने चुपचार उठाया और उनके फोन से रानी मुखर्जी को इस अंदाज में मैसेज किया जैसे कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को करता है। प्रियंका ने रानी को मैसेज करते हुए लिखा- आई मिस यू रानी, तुम कहां हो, तुम्हारी कितनी याद आ रही है।

 आधे दिन बाद मिला एबी का फोन

आधे दिन बाद मिला एबी का फोन

सिमी ने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें पता है इस पर रानी ने क्या जवाब दिया था। इस पर प्रियंका ने कहा कि मैंने तो फोन स्विचऑफ करके वैन में छिपा दिया था। अभिषेक को उनका फोन आधा दिन बीत जाने के बाद मिला। इस पर सिमी ने कहा कि रानी ने अभिषेक को जवाब देते हुए लिखा- हे, एबी, तुमको क्या हुआ?

पहले अभिषेक ने ही चुराया था फोन

पहले अभिषेक ने ही चुराया था फोन

प्रियंका ने बताया कि अभिषेक ने ही पहले मेरा चुराया था। वह उस पर बैठ गए थे, जिससे मैं देर तक परेशानी रही। इसके बाद जब मुझे उनका फोन मिला तो मैंने फोन चुरा लिया और रानी को मैसेज भी कर डाला। प्रियंका ने बताया कि रितेश भी इसमें उनके साथ थे।

ब्लफ मास्टर की शूटिंग के दौरान का है वाकया

सिमी ग्रेवाल ने प्रियंका का ये इंटरव्यू 2006 में किया था। इंटरव्यू से कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और रितेश देशमुख ने फिल्म ब्लफ मास्टर में एक साथ काम किया था। ऐसे में प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग के दौरान मस्ती के कई किस्से इस इंटरव्यू में सुनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+