परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा पहुंचे दिल्ली, शाम 5 बजे से शुरू होगा इवेंट
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: थोड़ी देर पहले ही परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। प्रियंका चोपड़ा बहन की सगाई के लिए लंदन से सीधे दिल्ली पहुंची हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही एक नई लाइफ शुरू करने जा रही हैं। आज यानी 13 मई को परिणीति चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में रात 8 बजे राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई होगी। इस सेरेमना में फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े मेहमान भी शामिल होंगे। इसी कड़ी में परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
दिल्ली पहुंच गई हैं प्रियंका चोपड़ा
थोड़ी देर पहले ही परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा लंदन से सीधे दिल्ली पहुंची हैं। हालांकि प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी नजर नहीं आईं। गत 12 मई की रात को प्रियंकी चोपड़ा को लंदन एयरपोर्ट पर देखा गया था जिसके बाद ये ये कयास लगाया जा रहा था कि प्रियंका लंदन से सीधे अपनी बहन परिणीति की सगाई के लिए दिल्ली जा रही हैं।
मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट
वहीं बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर मुंबई से दिल्ली रवाना होने का एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मनीष मल्होत्रा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे नजर आ रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है- सुबह दिल्ली की होगी। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा आज अपनी सगाई समारोह में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कपड़े ही पहनने वाली हैं।

सिख रीति-रिवाज से होगा समारोह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई शाम 5 बजे शुरू होगी और इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ से होगी और उसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है- मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं, मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications