निक जोनस से पहले इन 5 एक्टर्स के प्यार में पागल थीं प्रियंका चोपड़ा, एक से ब्रेकअप के बाद तो हुई थी ऐसी हालत

Priyanka Chopra Affairs: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जहां कई बार उन्हें उनकी बॉडी के लिए बातें सुनाई गई हैं वहीं उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे हैं। बालीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जोड़ा गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने पुराने रिश्ते खत्म कर निक जोनस के साथ नया रिश्ता शुरू करने में उन्हें पूरे 2 साल लगे थे। फिलहाल वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था। कुछ के साथ तो वह सीरियस अफेयर में थीं। आइए आपको बताते हैं निक जोनस से शादी करने से पहले किन लोगों के साथ था प्रियंका चोपड़ा का अफेयर।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अपने करियर के शुरुआती दौर में असीम मर्चेंट के साथ अफेयर चला था। इस समय वह मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में ऑफर मिलने के बाद ही उन्होंने असीम मर्चेंट से ब्रेकअप कर लिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड तक करना चाहा था।

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा के साथ भी प्रियंका चोपड़ा रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एकसाथ में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में काम किया था। उस समय दोनों के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैल गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया था लेकिन जैसे ही हरमन बावेजा का फिल्मी करियर ट्रैक खराब होता गया तो इनका रिश्ता भी टूट गया।

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके रिश्ते का खुलासा उस वक्त हुआ था जब एक दिन आयकर विभाग ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर रेड की थी। उस वक्त प्रियंका के घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर उस वक्त बॉक्सर में थे। दोनों के अफेयर का इस तरह से खुलासा होने पर फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की है।

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्मों में एकसाथ काम किया है। लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद थी लेकिन फिर अचानक ही इनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। कहा जाता है कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने पति पर प्रियंका चोपड़ा के साथ दोबारा काम करने को लेकर पाबंदी लगा दी थी।

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की चर्चा तो इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम लोगों के बीच भी वायरल हो गई थी। दोनों ने फिल्म 'डॉन' में एकसाथ काम किया था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त दोनों ही एक दूसरे के साथ इस रिश्ते में काफी सीरियस थे। बाद में गौरी खान ने बड़ा कदम उठाते हुए पति शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने पर पाबंदी लगा दी थी और इस तरह से दोनों अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+