Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nick Jonas के कॉन्सर्ट में अचानक रोने लगीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो देख परेशान फैंस ने पूछा-'क्या हो गया?'

निक जोनस के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको गाता देख प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गईं। इस दौरान वह अपने आंसू पोछती हुई नजर आईं।

Priyanka Chopra Emotional Video: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पावर कपल में से एक हैं। जो अपनी बेहतरीन कैमिस्ट्री से अक्सर फैंस का दिल जीतते हैं। दोनों की अक्सर वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में देसी गर्ल अपने पति निक के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनीं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनके फैंस को चिंता होने लगी।

निक ब्रदर्स ने शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में 'द टूर' कॉन्सर्ट की शुरुआत की। वहीं अपने पति के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस निक को गाता देख थोड़ा सा इमोशनल हो जाती हैं। जिसकी वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Nick Jonas

बता दें, निक का ये कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क के 'यांकी स्टेडियम' में आयोजित था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति को चीयर अप करती हुई नजर आईं। इसके बाद अपने पति की परफॉर्मेंस देख थोड़ी सी इमोशनल हो जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं। अब उनका ये वीडियो देखकर एक्ट्रेस के फैंस को उनकी चिंता हो गई।

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का यह इमोशनल वीडियो देख फैंस उनसे रोने की वजह पूछ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- 'क्या हुआ?' इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा- 'प्रियंका क्यों दुखी दिख रही हैं?'

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आईं थी। इस सीरीज में प्रियंका की दमदार एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी फिल्में पाइपलाइन पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+