प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना करवा चौथ, खूबसूरत मेहंदी में दिखी ये खास बात

Priyanka Chopra Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने अपने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Priyanka Chopra Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरा है। लोग उनकी जानदार एक्टिंग के दीवाने हैं। फिल्मों में अपने अनोखे अंदाज का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा ऑफ स्क्रीन भी बहुत ही पारंपरिक और प्यारी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की दुनिया में अपने आप को जितना बसा लिया है उतना ही दिल से वह इंडियन कल्चर को भी अपने साथ लेकर चलती हैं। ऐसे में करवा चौथ मनाने से भला वह कैसे पीछे रहतीं। गत गुरुवार को दुनियाभर में भारतीय महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी लॉस एंजिलिस में पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने अपने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक छोटी सी झलक में अपने करवा चौथ की पूरी कहानी बता दी है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इस करवा चौथ की तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ सभी को इस त्योहार की बधाई भी दी है। प्रियंका की इस तस्वीर में उनके हाथों पर सजी मेहंदी, चांद को देखने के लिए छलनी और लाल चूड़ा साफ नजर आ रहा है।

हाथ पर लिखा पति निक जोनस का नाम

हाथ पर लिखा पति निक जोनस का नाम

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों पर सजी मेहंदी दिखाई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी हथेली पर निक जोनस का नाम शॉर्ट फॉर्म में NJ लिखा हुआ है। इसी के साथ हाथ पर एक छोटा सा दिल भी बनाया है। इस तस्वीर में एक बार फिर से प्रियंका के हाथ में काले मोतियों की माला सबका ध्यान खींच रहा है।

हाथ में पहना हुआ है इविल आई

हाथ में पहना हुआ है इविल आई

पहले भी सोशल मीडिया यूजर्स हाथ में पहने हुए काले मोती की इस माला को नए तरीके का मंगलसूत्र बता चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका इसे शादी से पहले से पहनती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बता चुकी हैं कि ये इविल आई है यानी बुरी नजरों से बचाने वाला ब्रेसलेट है।

साल 2018 में की थी निक जोनस से शादी

साल 2018 में की थी निक जोनस से शादी

जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी बड़े ही शाही तरीके से उदयपुर के फेमस उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

सरोगेसी से बनीं एक बेटी का मां

सरोगेसी से बनीं एक बेटी का मां

आपको बता कि प्रियंका चोपड़ा जोनस इसी साल जनवरी में सरोगेसी से एक बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रिसंयाक अक्सर अपनी प्यारी बेटी की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। हालांकि प्रियंका ने अभी तक बच्ची का चेहरा सोशल मीडिया पर पूरी तरह से रिवील नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+