बेटी मालती के साथ शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, खरीदे खूब सारे खिलौने, तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस लाडली के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आईं।

Priyanka Chopra Shopping With Malti: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितना ज्यादा अपने काम को लेकर फोकस हैं उतना ही ध्यान वह अपनी फैमिली में भी देती हैं। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल में से परिवार के लिए कैसे भी वक्त निकाल ही लेती हैँ। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लाडली मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं।
मालती के साथ शॉपिंग पर निकली प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें मां-बेटी शॉपिंग का लुत्फ उठाती हुई नजर आईँ। न्यू जर्सी में एक्ट्रेस ने बेटी के साथ खिलौनों की शॉपिंग की। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं और वह खिलौने के सेक्शन में हैं। फोटो देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि वह अपनी लाडली के खिलौने देख रही थीं।
बेटी के लिए खरीदा खिलौना
प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी फोटो शेयर की है जिसमें मालती को अपने घर में खिलौनो के साथ खेलते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में भले ही मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा लेकिन उनकी क्युटनेस देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम में फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन पर लिखा, "सैटरडे डन राइट" के साथ कई सारे इमोजीज भी शेयर किए।
फोटोज देख दिल हार बैठे फैंस
प्रियंका चोपड़ा की बेटी बेहद क्यूट है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनकी बेटी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस की माने तो बेटी मालती का चेहरा एक्ट्रेस से हुबहू मिलता है। खैर यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
