समंदर किनारे प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस ने की ऐसी बोल्ड हरकत, वीडियो में दिखा ऐसा 'कुछ'
Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिगं का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गत 18 जुलाई 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ बीच पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
प्रियंका चोपड़ा का 43वां जन्मदिन
प्रियंका चोपड़ा के इस खास दिन पर उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस मौजूद थीं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त नों भी एक्ट्रेस के साथ जमकर पार्टी की थी।

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां
प्रियंका चोपड़ा ने इस हॉलीडे की कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें प्री बर्थडे इवनिंग से लेकर बर्थडे के दिन की गई मस्ती की खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बाकी सितारों के तरह इस खास मौके को इंडस्ट्री के लोगों के साथ बड़ी पार्टियां करते हुए नहीं बल्कि केवल अपने नजदीकी लोगों के साथ कुछ खास वक्त गुजारते हुए बिताया था।
पति निक जोनस के साथ कोजी हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा
-प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे की कुछ खास तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। वहीं निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ बिताए गए खास पलों का एक वीडियो शेयर किया है।
-इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों इस वीडियो में एक दूसरे को लिप लॉक करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस बीच पर प्रियंका को गोदी में उठाकर उन्हें लिप किस कर रहे हैं।
-आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कुल 20 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से दो वीडियोज भी हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सपना, अब तक की सबसे बेहतरीन बर्थडे ट्रिप/ गर्मी की छुट्टियों को अलविदा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिप लॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications