जब बॉयफ्रेंड के संग रंगे हाथ पकड़ी गई थीं प्रियंका चोपड़ा, गुस्से में मौसी ने उठाया ऐसा कदम

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। ऐसे में एक्ट्रेस के 42वें बर्थडे पर उनके बचपन से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं।

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी खुश हैं। वह निक जोनस से शादी कर अब विदेश में सेटल हो गई हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले प्यार 10वीं क्लास में हुआ था। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपनी लिखी किताब बुक अनफिनिस्ड में किया था।

Priyanka Chopra

इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि जब वह 10वीं क्लास में थीं तो उस दौरान उन्हें बॉब नाम के एक लड़के से प्यार हो गया था। उस वक्त एक्ट्रेस अपनी अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं और वह अपनी मौसी के साथ रहती थीं। प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड को लैंडलाइन का नंबर दिया था। लेकिन एक दिन उनकी मौसी ने दूसरे फोन से सारी बातें सुन ली थी औऱ फिर दोनों की बातचीत बंद हो गई।

प्रियंका चोपड़ा ने ये भी खुलासा किया था कि जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं तो एक बार उन्होंने उसे अपने घर बुला लिया था। उस वक्त मौसी कहीं बाहर गई थी। दोनों घर पर सोफे में बैठकर हाथों में हाथ डाले एकसाथ टीवी देख रहे थे। इसके बाद प्रियंका को मौसी के सीढ़ियों से आने की आवाज आई और फिर एक्ट्रेस घबरा गईं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बॉयफ्रेंड को अलमिरा में बंद कर दिया था। लेकिन मौसी को शक हो गया था कि घर में कोई और भी है।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने पूरे घर की छानबीन की और जैसे ही घर की अलमिरा खोला तो उसमें एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड छिपा हुआ था। जिसके बाद मौसी को गुस्सा आ गया था और उन्होंने इस बारे में फोन कर प्रियंका की मां को बता दिया। इस घटना के बाद प्रियंका ने रिश्ता तोड़ दिया था और फिर वह हमेशा के लिए भारत लौट गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+