निक जोनस के कंधे पर सिर रखकर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, कुछ इस तरह दिया पति को सपोर्ट
प्रियंका-निक की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कपल सनसेट को एन्जॉय कर रहे हैं। वाईफ के साथ ये तस्वीरें निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
मुंबई, 12 जुलाई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा लविंग वाइफ होने के साथ-साथ सपोर्टिव भी हैं। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस की रीसेंट फोटोज से लगाया जा सकता है, जब प्रियंका नेवादा के लेक ताहो में गोल्फ खेलने पहुंचे अपने पति निक जोनास को चीयर करने पहुंची। इंस्टाग्राम के एक फैन अकाउंट ने एसीसी गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस दौरान एक सपोर्टिव वाइफ की तरह प्रियंका पति निक का साहस बढ़ाती हुई नजर आईं। इसके अलावा प्रियंका निक की भी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कपल सनसेट को एन्जॉय कर रहे हैं। वाईफ के साथ ये तस्वीरें निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
वाइफ के साथ निक ने ये खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो को कैप्शन देते हुए निक ने लिखा- मैजिक आवर। तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज टॉप और उसके साथ मैचिंग पैंट्स में नजर आ रही हैं। वहीं निक ने अपने लुक को ब्लैक रखा है। पति के कंधे पर सिर रखकर प्रियंका समंदर की लहरों और नेचर की खूबसूरती का मजा ले रही हैं।

बैकग्राउंड में दिखा खूबसूरत नजारा
निक ने अपनी लविंग वाइफी के साथ एक और फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका की नजरें निक पर टिकी हैं। इस फोटो के बैकग्राउंड में खूबसूरत नीला समंदर नजर आ रहा है। साथ ही आसमान भी बेहद प्यारा लग रहा है। निक भी इस फोटो में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

पति को सपोर्ट करती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनस को खूब सपोर्ट करती हैं। नेवादा के लेक ताहो में गोल्फ खेलने पहुंचे अपने पति निक जोनास को चीयर करने पहुंची। इस निक जोनस गहरे नीले रंग की टी-शर्ट, कालीपैंट और एक टोपी पहने हुए नजर आए। प्रियंका भी इस दौरान काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं। एक वीडियो में प्रियंका निक के साथ दिख रही हैं। वहीं एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए एक्ट्रेस मुस्कुराईं।

फैंस को पसंद है प्रियंका-निक का अंदाज
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। एक्ट्रेस अपना ज्यादातर वक्त आजकल फैमिली के साथ ही बिता रही हैं। प्रियंका अकसर निक के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा के पास पाइपलाइन में अभी काफी फिल्में हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और सीरीज सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा वे फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगीं।

एक्ट्रेस का 'सोना होम'
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने हेयर केयर प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। इसके बाद रेस्टोरेंट सोना और अब अपने कल्चर को देशभर में दिखाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने होम वियर लॉन्च किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से खुद इस बात की जानकारी साझा की थी। एक्ट्रेस देसी स्टाइल का सामान बेचने का दावा करती हैं। सोना होम के लॉन्च को लेकर एक्ट्रेस खूब चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications